By: एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | Updated at : 20 Dec 2018 09:41 AM (IST)
Priyanka Chopra Nick Jonas Reception: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मुंबई में कल वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया. इस जोड़ी ने इस मौके पर वहां मौजूद सभी लोगों को इस जश्न में शामिल होने के लिए शुक्रिया कहा. इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास को बहुत ही खास तरीके से सभी को इंट्रोड्यूस कराया. वही निक जोनास ने कुछ ऐसी बातें कहीं जिसे सुनकर सबके चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई.
यह भी पढ़ें: Priyanka Nick Reception: मेहमानों का स्वागत करते दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, देखें Inside तस्वीरें और Videos
प्रियंका पति निक के साथ स्टेज पर पहुंचीं और माइक लेकर कहा, ''क्या मैं कुछ देर के लिए आपका अटेंशन ले सकती हूं. हमारे लिए ये सौभाग्य की बात हैं कि आप सब हमारे इस खास लम्हें में शरीक हुए और इसे बहुत ही खास बना दिया. ये हमारी ज़िंदगी का बहुत ही स्पेशल चैप्टर है. मैं चाहती हूं कि मेरे हसबैंड उन सबसे मिलें जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया. मेरी मां को थैंक्यू जिन्होंने इसे रिसेप्शन को होस्ट किया. मेरे डैड.... मुझे पता है कि वो मुझे देख रहे हैं. यहां आकर अपना आशीर्वाद देने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया. उम्मीद है आप इन्जॉय करेंगे.''

और इसके बाद प्रियंका ने कुछ ऐसा कहा कि हर कोई तालियां बजाने लगा और सीटी मारने लगा. सबसे आखिर में प्रियंका ने बहुत ही प्यार ने निक के बारे में कहा, ''...and This is my Husband Nick Jonas (ये हैं मेरे पति निक जोनास)!
इसके बाद निक ने माइक लेकर इतना शानदार जवाब दिया कि हर कोई खुद को ठहाके लगाने से नहीं रोक पाया. निक ने मजाकिया अंदाज में कहा, ''ये मेरा इंडिया में पहला शो है.'' ये सुनते ही प्रियंका चोपड़ा ही नहीं वहां मौजूद हर कोई ठहाके लगाने लगा. इसके बाद उन्होंने कहा, ''यहां आने के लिए आप सभी को थैंक्यू. उन सभी को शुक्रिया जिन्होंने प्रियंका के करियर को यहां तक पहुंचाने के लिए उनका हर पल साथ दिया. अब वो मेरी ज़िंदगी है. इसमें रिसेप्शन में शामिल होने के मेरी फैमिली, दोस्त और सभी मेहमानों का बहुत बहुत शुक्रिया. आज सेलिब्रेशन का दिन है, एक दूसरे के साथ समय बिताने का दिन है. थैंक्यू.''
यहां देखें VIDEO
रिसेप्शन के खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने ब्लू और गोल्ड कलर के सूट में नज़र आईं जिसे उनके लिए सब्यसाची ने डिजाइन किया. गले में हार उनकी खबूसूरती में चार चांद लगा रहा था. माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अपना लुक कंप्लीट किया.View this post on Instagram
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने चार दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन दिया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे. यहां देखें तस्वीरें- प्रियंका-निक के Wedding रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी, देसी गर्ल ने सुसराल वालों को इंट्रोड्यूस करायाView this post on InstagramA post shared by Entertainment (@filmyhaiboss) on
View this post on InstagramA post shared by Entertainment (@filmyhaiboss) on
Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 9 बजे तक हुई 12 करोड़ के पार
8 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 'जय हो' से जीता ऑस्कर... जानें- सुखविंदर सिंह का शानदार सफर
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड